Our Services
सेवा, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में हमारे प्रमुख प्रयास
शिक्षकों के परिवार के लिए वित्तीय सहायता
किसी शिक्षक के निधन पर उनके परिवार को AITFS द्वारा पूर्वनिर्धारित राशि प्रदान की जाती है ताकि कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।
सेवानिवृत्त शिक्षकों को सहयोग
सेवानिवृत्ति के बाद भी हम शिक्षकों के साथ खड़े रहते हैं और उनके लिए सामाजिक व भावनात्मक समर्थन प्रदान करते हैं।
विद्यालयों के लिए TLM और शैक्षिक सामग्री
AITFS स्कूलों को TLM, Lesson Plans और अन्य शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराता है ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सहायता
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कॉपी, पेन, किताबें और अन्य स्टेशनरी सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन
स्कूलों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें नई शिक्षण विधियाँ और आधुनिक तकनीकी कौशल सिखाए जाते हैं।
डिजिटल जागरूकता और मार्गदर्शन
संगठन के माध्यम से सभी सदस्यों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर समय-समय पर जागरूक किया जाता है, उनके सुझाव लिए जाते हैं, और समस्याओं का समाधान तथा उचित सलाह दी जाती है।
ऑनलाइन TET तैयारी सुविधा
सदस्यों को उनके बच्चों और स्कूल के छात्रों के लिए Digital Online TET Preparation सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है।
AITFS – शिक्षकों और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित।